Home देश पुल धंसने पर ट्राली नदी में गिरी, 2 की मौत

पुल धंसने पर ट्राली नदी में गिरी, 2 की मौत

रायसेन ।। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स के सामान से भरी ट्राली बीना नदी पर बना पुल धंसने से पानी में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। हादसे के कारण भोपाल-सागर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

बुधवार सुबह भोपाल से सागर जा रही ट्राली गैरतगंज थाना क्षेत्र में बीना नदी को पार करते वक्त पुल के धंस जाने से गहरे पानी मे जा समायी। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्राली में लगभग सात से आठ लोग सवार थे, इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। चार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बीना नदी पर बना पुल भोपाल-सागर मार्ग को जोड़ने का काम करता है। पुल के धंसने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लगी हैं। प्रशासन पुल के समानान्तर बने संकरे मार्ग से आवागमन शुरू करने की कोशिश कर रहा है।

Rate this post

NO COMMENTS