Home देश कन्नड़ अभिनेता दर्शन गिरफ्तार

कन्नड़ अभिनेता दर्शन गिरफ्तार

बेंगलुरू ।। कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता दर्शन को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। दर्शन को अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी पर कथिततौर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि दर्शन ने कथिततौर पर अपने बच्चे को भी डराया-धमकाया था।

विजयलक्ष्मी अपनी मित्र विद्या के घर पर रह रही थीं। दर्शन वहां पहुंच गए और उन्होंने विजयलक्ष्मी से यहां राजा राजेश्वरी नगर स्थित अपने घर लौटने के लिए कहा था।

अब विजयलक्ष्मी अस्पताल में हैं। उनका इलाज कर रहे चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया कि उनकी हालत में सुधार है।

Rate this post

NO COMMENTS