Home देश तुसाद में ऋतिक की धूम!

तुसाद में ऋतिक की धूम!

नई दिल्ली ।। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में बॉलिवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की मोम की मूर्ति को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

यद्यपि संग्रहालय की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि ऋतिक की मूर्ति उन 10 मूर्तियों की श्रेणी में शामिल है जिन्हें सबसे ज्यादा चूमा जाता है। पिछले वर्ष शाहरुख खान ने शीर्ष स्थान हासिल किया था।

सूत्र के अनुसार चुम्बन लेने वाले 20 फीसदी पुरुष एवं 80 फीसदी महिलाएं थीं एवं इनकी उम्र 30 से कम है। ऋतिक (37 वर्ष) सबसे कम उम्र के भारतीय हैं जिनकी इस संग्रहालय में मूर्ति रखी गई है। ऋतिक की मोम मूर्ति चार महीने में बनी एवं इसे बनाने में 150,000 पाउंड का खर्च आया।

इस संग्रहालय में ऋतिक के अलावा शाहरुख खान (45 वर्ष), अमिताभ बच्चन (69 वर्ष) और सलमान खान (45 वर्ष) की मोम की मूर्तियां हैं।

Rate this post

NO COMMENTS