Home देश ट्विटर पर ऋतिक के 10 लाख फैन

ट्विटर पर ऋतिक के 10 लाख फैन

नई दिल्ली ।। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर बॉलिवुड के चहेते सितारे ऋतिक रोशन को चाहने वालों की तादाद 10 लाख से अधिक हो गई है। करीब 1,005,487 प्रशंसकों के साथ ऋतिक भी शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ बच्चन की जमात में शुमार हो गए हैं, जिनकी इस साइट पर चाहने वालों की संख्या काफी पहले 10 लाख को पार कर गई है।

ट्विटर पर अमिताभ के 1,490,019, और प्रियंका के 1,625,136 चाहने वाले हैं। इसी तरह इस वेबसाइट पर शाहरुख और सलमान के क्रमश: 1,366,079 और 1,232,545 प्रशंसक हैं। 

Rate this post

NO COMMENTS