नई दिल्ली ।। बॉलिवुड का सावंरिया यानी अभिनेता रणबीर कपूर आज 28 सितम्बर को अपना 29 साल का हो गया है। रणबीर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीते जमाने की खूबसूरत जोड़ी ऋषि कपूर और नीतू के बेटे रणबीर ने साल 2007 में निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावंरिया’ से अपने अभिनय करियर का सफर शुरू किया था। फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए रणबीर को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार हासिल हुआ हालांकि फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कोई खास जगह नहीं बनायी लेकिन अपने समकालीन अभिनेताओं से आगे निकलने में वे सफल रहे हैं।
फिल्मी दुनिया में आते ही रणबीर लड़कियों की पसंद बन गए है। इतना ही नहीं, रणबीर अभिनय के साथ प्रेम प्रसंगों के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं।
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितम्बर 1982 को मुम्बई में हुआ था। सोनम, दीपिका से लेकर नई नायिका नरगिस फाखरी तक के आशिक और ‘रॉकस्टार’ रणबीर आज अपना जन्मदिन काफी सादगी से मनाएंगे।