Home देश सेंसेक्स में 139 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 139 अंकों की गिरावट

मुम्बई ।। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 138.65 अंकों की गिरावट के साथ 16,146.33 पर और निफ्टी 49.30 अंकों की गिरावट के साथ 4,839.60 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 53.16 अंकों की तेजी के साथ 16,338.14 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.75 अंकों की तेजी के साथ 4,914.65 पर खुला था।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 54.93 अंकों की गिरावट के साथ 6,173.77 पर और स्मॉलकैप 59.03 अंकों की गिरावट के साथ 7,099.61 पर बंद हुआ।

Rate this post

NO COMMENTS