वाशिंगटन ।। सिटी समूह ने तीसरी तिमाही में अनपेक्षित रूप से 3.8 अरब डॉलर के मुनाफे की घोषणा की है। इस शानदार परिणाम के लिए समूह के भारतीय मूल के अमेरिकी कार्यकारी अधिकारी विक्रम पंडित ने उभर रहे बाजारों में सिटी समूह की मजबूत स्थिति को बड़ा कारक बताया है।
यद्यपि यह उपलब्धि ज्यादातर ऋण समायोजन के जरिए प्राप्त हुई है, जो कि बैंक को ऋण विस्तार में वृद्धि से लाभ लेने की अनुमति देता है, लेकिन एक वर्ष पहले राजस्व में हुई 74 प्रतिशत की वृद्धि से कम्पनी का एक शेयर 1.23 डॉलर का हो गया है।
इसके अलावा भी सिटी समूह की आमदनी प्रति शेयर 84 सेंट रही, जबकि विश्लेषकों ने पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 72 सेंट प्रति शेयर के साथ 2.2 अरब डॉलर की तिमाही लाभ के मुकाबले इस वर्ष की इस तिमाही में 81 सेंट प्रति शेयर का अनुमान किया था।
तीसरी तिमाही में राजस्व बढ़कर 20.8 अरब डॉलर हो गया। एक वर्ष पहले समायोजनों के अलग करने के बाद राजस्व आठ प्रतिशत की कमी के साथ 18.9 अरब डॉलर था। विशेषज्ञों ने तीसरी तिमाही में 19.2 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान लगाया था।