Home देश सिनेमा पर घट सकता है मनोरंजन कर : सोनी

सिनेमा पर घट सकता है मनोरंजन कर : सोनी

पणजी ।। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी ने गुरुवार को यहां कहा कि सिनेमा पर लगने वाला मनोरंजन कर घट सकता है, क्योंकि केंद्र सरकार वस्तु और सेवा कर में अपेक्षाकृत कम कर का प्रावधान करना चाहती है। 42वें भारतीय फिल्म महोत्सव में फिल्म बाजार का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता विभिन्न राज्यों में सिनेमा पर अलग-अलग कर का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “फिल्म निर्माता ऊंचे मनोरंजन कर का विरोध कर रहे हैं। सरकार सभी तरह के मनोरंजन कर को मिलाकर एक करना चाह रही है। फिलहाल अलग अलग राज्यों में मनोरंजन कर की संरचना अलग अलग है।”

Rate this post

NO COMMENTS