Home देश ‘द वॉल’ को मिलेगी यादगार विदाई!

‘द वॉल’ को मिलेगी यादगार विदाई!

नई दिल्ली ।। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के सीनियर खिलाडि़यों को यादगार विदाई देने के लिए मशहूर हैं। राहुल द्रविड़ शुक्रवार को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम एकदिवसीय मैच खेलेंगे। इसी मैच के साथ द्रविड़ अपने वनडे करियर को अलविदा भी कहेंगे। क्रिकेट प्रेमी अब इस इंतज़ार में हैं कि धोनी ने राहुल द्रविड़ को किस तरह की विदाई देने की योजना बनाई है।

उल्लेखनीय है कि धोनी ने 2008 में पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली और अनिल कुंबले को यादगार विदाई दी थी। कुंबले के उत्तराधिकारी चुने गये धोनी ने अपने इस कप्तान को उनके अंतिम टेस्ट के बाद अपने कंधे पर उठा लिया था। उन्होंने इसके बाद सुनिश्चित किया कि भारत के सबसे सफल गेंदबाज श्रृंखला 2- 0 से जीतने के बाद ट्रॉफी उठाने के लिए पोडियम पर मौजूद रहें।

नागपुर में गांगुली के अंतिम टेस्ट के दौरान उन्होंने अपने इस पूर्व कप्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ देर के लिए टीम की कमान संभालने का मौका दिया था।

Rate this post

NO COMMENTS