Home देश बिहार में 2 बहनों की हत्या, शव कुएं से बरामद

बिहार में 2 बहनों की हत्या, शव कुएं से बरामद

छपरा ।। बिहार में सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत सुघर छपरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने दो लड़कियों की हत्या कर शव को गांव के ही एक कुएं में फेंक दिया। उनका शव मंगलवार को बरामद किया गया। वे सोमवार से लापता थीं।

मांझी थाना के प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि सुघर छपरा गांव निवासी लियाकत हुसैन की दो बेटियों को उनकी मां ने बाजार भेजा था। इसके बाद उनका पता नहीं चल पाया। उनका शव उनके घर के ही पास के कुएं में देखा गया, जिसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।

उनके मुताबिक, दोनों शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका दोनों बहनों की उम्र 10 और 12 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने अपनी बेटियों की हत्या कर उनका शव कुएं में फेंक देने की आशंका जताई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS