Home देश दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल की हत्या

दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल की हत्या

नई दिल्ली ।। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल के घर में घुसकर दो व्यक्तियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। कांस्टेबल ने दोनों को पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

पश्चिमी दिल्ली के रानहोला पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल तनवीर की हत्या बुधवार रात नांगली विहार क्षेत्र के निकट उसके निवास स्थान पर हुई। दोनों हमलावरों में से प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि रविंदर अभी भी फरार है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “तनवीर ने दोनों को भूमि हड़पने के एक मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों ने बदले की भावना से तनवीर की हत्या कर दी।”

Rate this post

NO COMMENTS