Home देश दिल्ली का 100 साल लम्बा सफर!

दिल्ली का 100 साल लम्बा सफर!

नई दिल्ली ।। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने सोमवार को 100 साल पूरे कर लिए हैं। 12 दिसंबर, 1911 को जॉर्ज पंचम का कोरोनेशन पार्क में भारत के नए सम्राट के रूप में राज्याभिषेक हुआ था, जिसके बाद दिल्ली को ‘भारत की राजधानी’ बनाने की घोषणा की गई थी।

आज ही के दिन भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी। दिल्ली वालों के दिल का इतिहास सौ साल पुराना है। करीब सौ साल पहले नई दिल्ली के बसने का सिलसिला शुरू हुआ था और आज इसे वर्ल्ड क्लास सिटी का मुकाम मिल चुका है।

सदियों से राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रही दिल्ली को राजधानी बने सौ साल हो गए हैं। इतिहास गवाह है कि मुग़ल साम्राज्य से लेकर ब्रिटिशों के आने तक दिल्ली कई बार जख्मी हुई। लेकिन दिल्ली की हस्ती आज भी बरकरार है।

Rate this post

NO COMMENTS