Home देश क्रिसमस नहीं मनाएंगे कॉवेल

क्रिसमस नहीं मनाएंगे कॉवेल

लंदन ।। संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती साइमन कॉवेल इस बार क्रिसमस नहीं मनाएंगे। वह इस क्रिसमस पर अपनी मंगेतर मेजगन हुसैनी से दूर रहेंगे।

52 वर्षीय कॉवेल ने तय किया है कि वह त्योहार के इस मौसम से दूर रहेंगे और अपनी वार्षिक छुट्टियों के लिए अकेले ही बारबाडोस जाएंगे।

एक सूत्र ने बताया, “हुसैनी संग कॉवेल का रिश्ता संकट के दौर से गुजर रहा है। कॉवेल अमेरिका में ‘एक्स-फैक्टर’ की शूटिंग में व्यस्त रहे। कुल मिलाकर कहा जाए तो उनका यह साल तनावपूर्ण रहा।”

सूत्र ने कहा, “कॉवेल ने क्रिसमस न मनाने का फैसला लिया है और वह सिर्फ खुद पर ध्यान देना चाहते हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS