Home देश चार्लीज फिर कुत्तों को पालने में जुटीं

चार्लीज फिर कुत्तों को पालने में जुटीं

लास एंजेलिस ।। हॉलिवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन एक बार फिर कुत्तों को पालने में जुट गई हैं। इससे पहले, चार्लीज ने कुल आठ पालतू जानवरों को अपने घर में रखा था जिनकी 30 महीने के अंदर मौत हो गई।

36 वर्षीया चार्लीज का कुत्तों से बहुत लगाव है। चार्लीज कई वर्षो से कुत्ते पाल रही हैं लेकिन एक वर्ष के अंदर उनके सभी पालतू कुत्तों की मौत हो गई। हाल में चार्लीज दो कुत्तों को अपने घर ले आई हैं।’

चार्लीज के मुताबिक, “मेरे सभी कुत्तों की एक से डेढ़ वर्ष के अंदर मौत हो गई, लेकिन उनका जीवन अद्भुत रहा। सबसे उम्रदाराज कुत्ता 16 वर्ष का था।”

बकौल चार्लीज, “मैं एक वर्ष से बिना कुत्तों के रह रही हूं। मैंने हाल में दो कुत्तों अपनाया है।”

Rate this post

NO COMMENTS