Home देश क्रिस ने कर्ज चुकाने को घर बेचे

क्रिस ने कर्ज चुकाने को घर बेचे

लास एंजेलिस ।। हॉलिवुड के हास्यप्रधान अभिनेता क्रिस टकर ने वित्तीय परेशानियों से उबरने के लिए फ्लोरिडा स्थित अपने दो घर बेच दिए हैं।

क्रिस का एक घर 8,891 वर्ग फीट के क्षेत्र में बना हुआ है। इसमें पांच शयनकक्ष हैं। उन्होंने पिछले महीने बैंक का 20 लाख डॉलर का कर्ज चुकाने के लिए इस घर को बेच दिया था।

इससे पहले उन्होंने अक्टूबर में फ्लोरिडा में ही स्थित अपना एक और घर 1,050,000 डॉलर में बेच दिया था।

इसके बाद भी क्रिस पर कथित रूप से 1.15 लाख डॉलर का कर बकाया है।

Rate this post

NO COMMENTS