Home देश क्या कर रही हैं एम्मा ऑक्सफोर्ड में?

क्या कर रही हैं एम्मा ऑक्सफोर्ड में?

लंदन ।। अभिनेत्री एम्मा वाटसन ने ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कक्षाएं लेना शुरू कर दिया है।

21 वर्षीया एम्मा को ‘हैरी पॉटर’ श्रृंखला की फिल्मों में निभाए उनके किरदार हरमियोनी ग्रेंगर के लिए जाना जाता है। वह रोड आईजलैंड के ब्राउन विश्वविद्यालय की छात्रा हैं लेकिन एक साल के अध्ययन के लिए उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय भेजा गया है।

एम्मा ने रविवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा कि वह कुछ अंतराल के लिए चकाचौंध की दुनिया से दूर रहेंगी क्योंकि वह अंग्रेजी साहित्य की अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं।

Rate this post

NO COMMENTS