Home देश रिचर्ड पर आधारित फिल्म से अलग हुईं गैलेनहाल

रिचर्ड पर आधारित फिल्म से अलग हुईं गैलेनहाल

लास एंजेलिस ।। कुख्यात हत्यारे रिचर्ड ‘द आइसमैन’ कुक्लिंस्की पर आधारित नई फिल्म से मां बनने जा रहीं मैगी गैलेनहाल बाहर हो गई हैं। गैलेनहाल के स्थान पर अभिनेत्री विनोना राइडर यह भूमिका निभाएंगी।

पूर्व में गैलेनहाल रिचर्ड की पत्नी की भूमिका निभाने वाली थीं लेकिन पिछले महीने अपनी गर्भावस्था की घोषणा के बाद वह इस फिल्म से अलग हो गईं।

फिल्म के कलाकारों में दूसरी बार बदलाव किया गया है। इससे पहले जेम्स फ्रेंको रिचर्ड के मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाले थे लेकिन बाद में क्रिस ईवांस को यह किरदार दिया गया।

Rate this post

NO COMMENTS