Home देश किम की गुपचुप शादी से हैरान थीं क्रिस

किम की गुपचुप शादी से हैरान थीं क्रिस

लंदन ।। अभिनेत्री किम कार्डेशियन की मां क्रिस जेनर का मानना है कि जब उनकी बेटी ने उन्हें बिना बताए निर्माता डेमन थॉमस से विवाह किया था, तब वह एक अवस्था से होकर गुजर रही थीं।

किम ने साल 2000 में थॉमस से चुपके-चुपके विवाह कर लिया था। उस समय वह केवल 19 साल की थीं। क्रिस ने अपनी बेटी के बर्ताव में बदलाव देखा था, उन्होंने सोचा भी नहीं था कि किम उन्हें बताए बिना विवाह कर लेंगी। बाद में साल 2004 में किम का डेमन से तलाक हो गया।

क्रिस कहती हैं, “ऐसा लगता था कि किम एक अवस्था से गुजर रही हैं। पहले तो मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या हो रहा है। उन्होंने अपने से अधिक उम्र के डेमन के साथ समय गुजारना शुरू कर दिया था और वह बहुत हास्यास्पद बर्ताव कर रही थीं।”

Rate this post

NO COMMENTS