Home देश क्यों परेशान थी केरी?

क्यों परेशान थी केरी?

लंदन ।। गायिका मारिया केरी ने खुलासा किया है कि जब वह गर्भवती थीं तो उन्हें मधुमेह हो गया था। मारिया ने दो बच्चों मोरोक्कन और मोनरो को जन्म दिया है।

41 वर्षीया केरी को छह माह की गर्भावस्था के दौरान कई स्वास्थ्यगत परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत असर हुआ।

केरी ने ‘एक्सेस हॉलिवुड’ से कहा, “मेरे जुड़वां बच्चे थे इसलिए मैंने बहुत दर्द सहा। मैं महिलाओं को बताना चाहती हूं कि वे गर्भावस्था के दौरान परेशानियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।”

उन्होंने कहा कि उन्हें मधुमेह की परेशानी हो गई थी लेकिन अब वह स्वस्थ हैं।

Rate this post

NO COMMENTS