Home देश सादगीपूर्ण पोशाकें पहनती थीं मुनरो

सादगीपूर्ण पोशाकें पहनती थीं मुनरो

लंदन ।। अभिनेत्री मिशेल विलियम्स बीते दौर की अभिनेत्री दिवंगत मर्लिन मुनरो की प्रशंसक हैं। वह कहती हैं कि मुनरो हमेशा सादगीपूर्ण पोशाकों का चयन करती थीं और उन्हें उनकी यह बात बहुत पसंद है। विलियम्स ‘माई वीक विद मर्लिन’ फिल्म में मुनरो की भूमिका निभा रहीं हैं।

31 वर्षीया विलियम्स कहती हैं, “मुझे उनकी एक बात सबसे ज्यादा पसंद थी और वह थी उनका सादगीपूर्ण पोशाकें चुनना। वह अपने निजी जीवन में बहुत सादगीपूर्ण थीं।”

उन्होंने कहा कि मुनरो जो भी पोशाकें पहनती थीं उन्हें देखकर लगता था कि वह बिना जूतों के मैदान में दौड़ लगाकर आई हैं। विलियम्स ने कहा कि उन्हें मुनरो की यह खासियत पसंद थी।

मुनरो की 1962 में एक दवा की अधिक मात्रा लेने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। वह 36 साल की थीं।

Rate this post

NO COMMENTS