Home देश खुद को प्रताड़ित महसूस करता हूं : आंद्रे

खुद को प्रताड़ित महसूस करता हूं : आंद्रे

लंदन ।। गायक पीटर आंद्रे तलाक के बाद खुद को प्रताड़ित महसूस करते हैं। मॉडल कैटी प्राइस से तलाक के बाद वह बेहद परेशान हैं।

आस्ट्रेलिया के एक नाइटक्लब में 90 के दशक में हुई हमले की घटना के बाद से आंद्रे चिंतित रहने की अपनी परेशानी से जूझ रहे थे। अपनी इस परेशानी को दूर करने के लिए वह न्यूयार्क में एक पुनर्वास केंद्र में गए थे।

अब आंद्रे कहते हैं कि कैटी से तलाक के बाद उनकी सभी परेशानियां वापस लौट आई हैं। दोनों का 2009 में तलाक हुआ था।

पीयर्स मॉर्गन के शो ‘लाइफ स्टोरीज’ में पहुंचे आंद्रे अपनी दशा बताते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें कैटी के रूप में खुशियां मिली थीं लेकिन वह इस रिश्ते को नहीं बचा सके। उन्होंने कहा कि वह खुद को प्रताड़ित महसूस करते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS