Home देश हमले की धमकी के पीछे अलकायदा का हाथ : हिलेरी

हमले की धमकी के पीछे अलकायदा का हाथ : हिलेरी

वाशिंगटन ।। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका को मिली आतंकवादी हमले की नई धमकी के पीछे अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा का हाथ है । इस धमकी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आंतरिक सुरक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को जारी की गई एक चेतावनी के संदर्भ में हिलेरी ने यह बात कही।

आंतरिक मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को कहा गया था कि ‘विशिष्ट, विश्वनीय लेकिन अपुष्ट’ जानकारी मिली है कि आतंकवादी न्यूयार्क और वाशिंगटन को निशाना बना सकते हैं।

न्यूयार्क में जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस में 9/11 की बरसी से पहले आयोजित एक मुख्य कार्यक्रम में हिलेरी ने कहा कि हाल की रपट से यह बात सामने आई है कि विशेषतौर से न्यूयार्क और वाशिंगटन को निशाना बनाया जा सकता है।

हिलेरी ने कहा इस धमकी की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन खुफिया सूत्रों ने इसके पीछे अलकायदा का हाथ होने की सम्भावना जताई है।

हिलेरी ने कहा कि हम इस धमकी को काफी गम्भीरता से ले रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS