Home देश चीन में द्वितीय विश्व युद्ध के गोले बरामद

चीन में द्वितीय विश्व युद्ध के गोले बरामद

बीजिंग ।। चीन के लाओनिंग प्रांत में खुदाई के दौरान लगभग 100 तोप के गोले मिले है। पुलिस ने बताया कि यह गोले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जपानी सेना ने फेंके थे।

इन गोलों का इस्तेमाल हॉविट्जर तोपों के लिए किया जाता था और यह अभी भी सक्रिय हैं। शेनयांग रेलवे स्टेशन के नजदीक रिहायशी इलाके में खुदाई के दौरान इन्हें बरामद किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन पर आक्रमण के बाद शेनयांग रेलवे स्टेशन का निर्माण जपानी सैनिकों द्वारा किया गया था। 

18 सितम्बर 1931 को जपानी सेना ने शेनयांग में चीनी सेना के बैरकों पर हमला किया था। यह घुसपैठ और कब्जा 14 वर्ष तक चला था। 

Rate this post

NO COMMENTS