Home देश चीन ने अंतरिक्ष में अपने 2 यानों को जोड़ा

चीन ने अंतरिक्ष में अपने 2 यानों को जोड़ा

बीजिंग ।। चीन के दो अंतरिक्ष यान गुरुवार को अंतरिक्ष में एक-दूसरे से जुड़ (डॉकिंग) गए। दोनों यान पृथ्वी की सतह से 343 किलोमीटर से भी अधिक ऊंचाई पर एक-दूसरे से जुड़े।

प्रक्षेपण के दो दिन बाद ही मानव रहित अंतरिक्ष यान शेनझोऊ-8, अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगांग-1 से जुड़ गया। यह चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि है।

अमेरिका और रूस से बाद चीन दुनिया का ऐसा तीसरा देश बन गया है जिसने डॉकिंग प्रक्रिया में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही चीन खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ गया है।

Rate this post

NO COMMENTS