Home देश शीर्ष कोलम्बियाई विद्रोही कमांडर की मौत

शीर्ष कोलम्बियाई विद्रोही कमांडर की मौत

बॉगोटा ।। सुरक्षा बलों ने कोलम्बिया के विद्रोही क्रांतिकारी सशस्त्र बल (एफएआरसी) के ईनामी शीर्ष कमांडर अलफॉन्सो कैनो को शुक्रवार को मार गिराया। कोलम्बिया सरकार ने इसकी घोषणा की है।

सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण पश्चिमी प्रांत काउका के शहर सुआरेज के जंगलों में कैनो को मार गिराया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार काउका के राज्यपाल अल्बटरे गोंजालेज ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने एक रेडिया स्टेशन को बताया कि कैनो प्रदेश के पश्चिम हिस्से में मारा गया है।

कैनो को पकड़ने वाले के लिए सरकार ने 50 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की थी। वर्ष 2008 में एफएआरसी के संस्थापक की मौत के बाद कैनो विद्रोही सेना का नेतृत्व कर रहा था।

कैनो की मौत कोलम्बिायाई सरकार के लिए एफ एआरसी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी जीत है। पिछले महीने सुरक्षा बलों ने प्रशांत महासागर क्षेत्र में नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने वाले एफएआरसी के मुख्य सदस्य नेफताली उमेंजा को मार गिराया था।

एफएआरसी कोलम्बिया का सबसे बड़ा विद्रोही संगठन है, जो वर्ष 1964 में अपने गठन के बाद से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।

Rate this post

NO COMMENTS