Home देश यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान को दी 90 लाख डॉलर की सहायता

यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान को दी 90 लाख डॉलर की सहायता

ब्रसेल्स ।। यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 90 लाख डॉलर की आपातकालीन वित्तीय सहायता जारी की है।

समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र पहले ही इस बात की चेतावनी दे चुका है कि पाकिस्तान में 30 लाख लोगों को तत्काल खाद्यान्नों की आवश्यकता है।

यूरोपीय संघ द्वारा जारी की गई राशि विशेषतौर पर सिंध प्रांत में भोजन, पानी, शिविर, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं पर खर्च की जाएगी।

यूरोपीय संघ की ओर से इस वर्ष पहले ही 9.8 करोड़ यूरो की सहायता दी जा चुकी है। यूरोपीय संघ मानवीय सहायता विभाग की प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जिएवा ने कहा कि पिछले साल आई भयंकर बाढ़ से पीड़ित लोग अभी तक उबरने की कोशिश कर रहे हैं। वहां की स्थिति एक त्रासदी की तरह है।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने अनुमान लगाया था कि बाढ़ की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे यहां के दो तिहाई फसलें प्रभावित हुई हैं।

Rate this post

NO COMMENTS