Home देश व्हाइट हाउस के निकट गोलीबारी : रपट

व्हाइट हाउस के निकट गोलीबारी : रपट

वाशिंगटन ।। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने सम्बंधित मार्गो को बंद कर दिया है। यह जानकारी एक मीडिया रपट में सामने आई है।

सीएनएन ने अमेरिकी पार्क पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि गोलीबारी शुक्रवार रात व्हाइट हाउस और वाशिंगटन स्मारक के बीच हुई। जिसके कारण कानून प्रवर्तन की गतिविधियां तेज हो गईं। 

पार्क पुलिस के प्रवक्ता सर्जेट डेविड स्क्लोसर ने कहा कि यह घटना रात नौ बजे के थोड़ी देर बाद घटी। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने वहां एक वाहन को लावारिश पड़ा पाया। अधिकारी वाहन की तलाशी कर रहे हैं और घटना के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्क्लोसर ने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह संकेत मिले कि वाकई में गोलीबारी हुई थी।

समाचार पत्र ‘हफिंगटन पोस्ट’ ने कहा है कि गोलीबारी एलिप्स और वाशिंगटन स्मारक से लगे इलाके में कांस्टीट्यूशन एवेन्यू पर दो कारों के बीच हुई थी। 

अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि खुफिया सेवा ने घटना को देखा था और उसने दोनों वाहनों का एक विवरण प्रस्तुत किया है। एक कार थियोडोर रूजवेल्ट ब्रिज और विदेश विभाग के पास कांस्टीट्यूशन एवेन्यू व 23वें नार्थ वेस्ट स्ट्रीट पर खड़ी थी। 

घटनास्थल से एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी किसी को रूजवेल्ट ब्रिज पर दौड़ते हुए देखा था। 

‘हफिंगटन पोस्ट’ के अनुसार एक सूत्र ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया है कि गोलीबारी व्हाइट हाउस को लक्षित थी। उसने कहा है कि यह सम्भवत: दो वाहनों के बीच का कोई मुद्दा था।

राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा शुक्रवार रात कैलीफोर्निया में थे।

Rate this post

NO COMMENTS