Home देश इंडोनेशिया के जहाज में आग, 4 मरे

इंडोनेशिया के जहाज में आग, 4 मरे

जकार्ता ।। इंडोनेशिया के यात्री जहाज एवं टगबोट में टक्कर के बाद आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त में जहाज में चार सौ से ज्यादा यात्री सवार थे।

एक बचावकर्मी ने बताया कि इंडोनेशिया के दक्षिणी कालीमंतान प्रांत की एक नदी में यह दुर्घटना हुई।

तलाशी एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख रुसली अंसियाह ने बताया कि यात्री जहाज मैरिना नुसांत्रा पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुराबया से बर्जामसीन के लिए चला था। बर्जामसीन शहर की बैरिटो नदी में यात्री जहाज कोयला लदे टगबोट से टकरा गया।

दुर्घटना में बचे एक अन्य यात्री एंडी जैनुदीन ने कहा, “चार लोग मारे गए।”

उन्होंने कहा कि सूची के अनुसार 443 यात्री जहाज पर सवार थे।

Rate this post

NO COMMENTS