Home देश ईरान ने कैस्पियन में गैस भंडार खोजा

ईरान ने कैस्पियन में गैस भंडार खोजा

तेहरान ।। ईरान के तेल मंत्री रुस्तम कासमी ने रविवार को बताया कि उनके देश ने कैस्पियन सागर में गैस भंडार का पता लगाया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह नया भंडार 2300 फीट की गहराई में स्थित है और माना जा रहा है कि यह कैस्पियन सागर में स्थित पूर्व गैस भंडारों से कई गुना बड़ा है।

पूर्व में अनुमान के मुताबिक ईरान का कैस्पियन सागर में स्थित गैस भंडार 11 अरब हजार क्यूबिक फीट था।

प्राकृतिक गैस के भंडार के मामले में ईरान का 29 अरब हजार क्यूबिक फीट के साथ रूस के बाद विश्व में दूसरा स्थान है। 

पश्चिमी देशों के कारण लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण ईरान के गैस क्षेत्रों में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश का अभाव है। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को बंद करना है।

Rate this post

NO COMMENTS