Home देश लीबिया की स्वंतत्रता महान जीत : नाटो प्रमुख

लीबिया की स्वंतत्रता महान जीत : नाटो प्रमुख

ब्रसेल्स ।। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव आंद्रेस फोग रॉसमुसेन ने लीबिया की स्वतंत्रता को वहां की जनता की महान जीत बताया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रॉसमुसेन ने एक बयान जारी कर कहा, “लीबिया की जनता के लिए यह एक बड़ी जीत है। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए उनके साहस और दृढ़ संकल्प से विश्व को प्रेरणा मिलेगी।”

नाटो प्रमुख ने कहा लीबिया की जनता से अपील की है कि वे आपसी मतभेदों को नजरअंदाज कर एक ऐसे नए विशिष्ट लीबिया के निर्माण करें जहां मानवाधिकारों और कानून का सम्मान हो।

रॉसमुसेन ने कहा कि नाटो ने अपना सैन्य अभियान कम करने का फैसला किया है जिससे लीबियाई विद्रोहियों को माहौल सामान्य बनाने में मदद मिलेगी।

रॉसमुसेन ने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ चलाए जा रहे अभियान को कम करेंगे और यदि आवश्यकता महसूस हुई तो नागरिको की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थिति की निगरानी करेंगे।

Rate this post

NO COMMENTS