Home देश नाटो लीबिया अभियान खत्म करेगा 31 अक्टूबर को

नाटो लीबिया अभियान खत्म करेगा 31 अक्टूबर को

ब्रसेल्स ।। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने शुक्रवार को फैसला लिया कि वह लीबिया में चलाए जा रहे अपने अभियान को 31 अक्टूबर को विराम देगा। नाटो ने सात महीने बाद सैन्य गठबंधन के अभियान पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नाटो के महासचिव एंडर्स फॉग रासमुसेन ने घोषणा की कि नाटो की निर्णायक निकाय उत्तरी अटलांटिक परिषद ने एक सप्ताह पूर्व प्रारम्भिक तौर पर लिए गए फैसले को औपचारिक रूप दिया जिसमें अभियान सोमवार को खत्म करने की बात कही गई है।

नाटो के राजदूतों के साथ बैठक के बाद रासमुसेन ने कहा, “तब तक हम अपने साझेदारों के साथ स्थिति पर नजर रखना जारी रखेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो हम आम नागरिकों को मिल रही चेतावनियों का जवाब देना जारी रखेंगे।”

नाटो प्रमुख ने कहा कि नाटो के इतिहास में लीबिया अभियान सर्वाधिक सफल रहा। इसने लीबियाई विद्रोहियों को मुअम्मर गद्दाफी के शासन का अंत करने, उसे पकड़ने और उसकी हत्या करने में मदद की।

Rate this post

NO COMMENTS