Home देश लीबिया के आस-पास सैनिकों की मौजूदगी नहीं : नाटो

लीबिया के आस-पास सैनिकों की मौजूदगी नहीं : नाटो

ब्रसेल्स ।। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने कहा है कि सैन्य अभियान की समाप्ति के बाद लीबिया के आस-पास सैनिकों की तैनाती का उसका कोई इरादा नहीं है। यह जानकारी नाटो प्रवक्ता ओना लांगेसक्यू ने दी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक ब्रसेल्स में एक संवाददाता सम्मेलन में लुंगेसक्यू ने कहा कि एक बहुत ही कठिन और विशेष अभियान को अचानक एक स्विच की तरह बंद नहीं किया जा सकता। लेकिन सैन्य अभियान की समाप्ति के बाद नाटो का इरादा लीबिया के आसपास सैनिकों की मौजूद रखने का नहीं है।

नाटो महासचिव जनरल आंद्रेस फोग रॉसमुसेन ने रविवार को कहा था कि यदि आवश्यक हुआ तो नागरिकों की सुरक्षा और स्थिरता कायम करने के लिए गठबंधन सेनाएं लीबिया में सुरक्षा स्थितियों की निगरानी करती रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मार गद्दाफी के मारे जाने के बाद राष्ट्रीय अंतरिम परिषद ने लीबिया के स्वतंत्र होने की घोषणा की थी।

Rate this post

NO COMMENTS