Home देश भारत को तरजीह वाले देश के दर्जे पर ऐतराज नहीं : पाकिस्तान

भारत को तरजीह वाले देश के दर्जे पर ऐतराज नहीं : पाकिस्तान

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री मख्दूम अमीन फहीम का कहना है कि उनके देश को भारत को विशेष तरजीह वाले राष्ट्र का दर्जा देने पर कोई ऐतराज नहीं है।

फहीम ने मंगलवार को कहा, “हम इसे यकीनन जारी रखेंगे। हालांकि हम धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहते हैं।”

उन्होंने बताया कि इसका ब्यौरा अगले महीने नई दिल्ली में होने वाली दोनों देशों के वाणिज्य सचिवों की बैठक में तय किया जाएगा। भारत को विशेष तरजीह वाले राष्ट्र का दर्जा देने से दोनों देशों के कारोबारी रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।

भारत, पाकिस्तान को यह दर्जा पहले ही दे चुका है। फहीम पिछले महीने भारत की पांच दिन की यात्रा पर आए थे। इस समय भारत पाकिस्तान 30 करोड़ डॉलर का निर्यात करता है जबकि भारत से डेढ़ अरब डॉलर का आयात करता है।

Rate this post

NO COMMENTS