Home देश मथाई ने की राजपक्षे व तमिल राजनीतिज्ञों से मुलाकात

मथाई ने की राजपक्षे व तमिल राजनीतिज्ञों से मुलाकात

कोलम्बो ।। विदेश सचिव रंजन मथाई ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से सोमवार को मुलाकात कर उनसे ‘राष्ट्रीय सामंजस्य’ पर बल दिया। मथाई से मुलाकात के दौरान तीन तमिल राजनीतिज्ञों ने आरोप लगाया कि सरकार श्रीलंका के तमिल बहुल इलाकों में सिंहली जनसंख्या को बसा रही है।

मथाई तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को श्रीलंका पहुंचे। उन्होंने राजपक्षे से आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मथाई ने नई दिल्ली की सच्चे अर्थो में राष्ट्रीय सामंजस्य की अपील राजपक्षे से की।

राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात के क्रम में इंडिया हाउस में मथाई ने तीन तमिल राजनीतिज्ञों वी आनंदसांगरी, डी सिद्धार्थन एवं टी. श्रीथरन से मुलाकात की। इन राजनीतिज्ञों ने सरकार पर 2009 में युद्ध समाप्त होने के बाद क्षेत्र में जनांककीय परिवर्तन करने के लिए सिंहली लोगों को बसाने का आरोप लगाया।

मथाई ने युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में भारत की सहायता से चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंकाई अधिकारियों से दोनों देशों के मछुआरों द्वारा समुद्री सीमा उल्लंघन करने के मामले पर भी चर्चा की। श्रीलंकाई मछुआरे भारतीय मछुआरों पर जल सीमा का उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS