Home देश ईरानी परमाणु कार्यक्रम के सैन्य उद्देश्यों के सबूत नहीं : रूस

ईरानी परमाणु कार्यक्रम के सैन्य उद्देश्यों के सबूत नहीं : रूस

मास्को ।। रूस के विदेश उप मंत्री ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का उद्देश्य सैन्य होने के प्रमाण नहीं हैं। 

इजराइल सहित पश्चिमी देशों को संदेह है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने को इच्छुक है। लेकिन ईरान ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उसके परमाणु कार्यक्रम का उद्देश्य शांतिपूर्ण है। ऐसी अटकलें लगती रही हैं कि इजराइल, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से सम्बंधित स्थलों पर हमला करने पर विचार कर रहा है।

रूसी उप विदेश मंत्री सर्जेई रेयबकोव ने शुक्रवार को कहा, “हमने उपलब्ध डाटा की छानबीन की है। परमाणु कार्यक्रम के सैन्य उद्देश्यों से संचालित होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।”

उन्होंने कहा कि बातचीत के माध्यम से सारे संदेह मिटाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह भी जरूरी है कि ईरान अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ सहयोग करे।

आईएईए की नवंबर में जारी रपट में कहा गया था कि ईरान ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने की घोषणा के बावजूद वर्ष 2003 के बाद भी उसे जारी रखा था। ईरान ने इस रपट की आलोचना की थी।

Rate this post

NO COMMENTS