Home देश सोमालिया में बढ़ते संघर्ष पर चिंतित है यूनिसेफ

सोमालिया में बढ़ते संघर्ष पर चिंतित है यूनिसेफ

नैरोबी ।। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने सोमालिया में बढ़ते संघर्ष पर चिंता जताई है। इस अक्टूबर में सोमालिया में जारी संघर्ष के बीच कम से कम 24 बच्चे मारे गए हैं और 58 घायल हुए हैं। यूनिसेफ ने नैरोबी में जारी किए गए एक वक्तव्य में कहा है कि सशस्त्र सेवाओं में बच्चों की भर्ती व बच्चों और महिलाओं के साथ यौन हिंसा चिंताजनक स्थिति है।

सोमालिया में यूनिसेफ के प्रतिनिधि सिकंदर खान ने कहा, “दक्षिणी व मध्य सोमालिया के बीच होने वाली गोलीबारी व हमलों की चपेट में आने वाले बच्चों व नागरिकों की संख्या बढ़ रही है।”

उन्होंने कहा, “बीते कई सप्ताहों के दौरान बच्चों की हत्याओं व उनके घायल होने के मामलों में गम्भीर बढ़ोतरी हुई है।” उल्लेखनीय है कि इस पूर्व अफ्रीकी देश में हुए कई अपहरणों के लिए दोषी ठहराई जाने वाली अल-शबाब सेना को निशाना बनाते हुए यहां केन्याई सेना सैन्य कार्रवाई कर रही है।

Rate this post

NO COMMENTS