Home देश रूस ने 2011 में 300 आतंकी मार गिराए

रूस ने 2011 में 300 आतंकी मार गिराए

मास्को ।। रूस के आंतरिक बलों ने उत्तरी काकेशस क्षेत्र में 2011 में कार्रवाई के दौरान 300 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के एक अधिकारी जनरल निकोलोई रोगोजकिन द्वारा शुक्रवार को प्रस्तुत रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सेनाओं ने आतंकवादियों के 366 ठिकानों को नष्ट करने के साथ ही 1400 बंदूकें, 500 किलोग्राम विस्फोटक औरा गोलाबारूद भी बरामद किया। 

रिपोर्ट के अनुसार रूस की आंतरिक सेना में जवानों की संख्या योजना के अनुसार 170,000 पहुंच गई है जिसमें से 40 फीसदी आधुनिक हथियारों से लैस हैं।

उत्तरी काकेशस के चेचन्या गणराज्य, दागेस्तान और इंगुशेतिया में आतंकवादी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर लगातार हमले करते रहे हैं। 

Rate this post

NO COMMENTS