Home देश पेंटागन पर हमले की साजिश में गिरफ्तारी

पेंटागन पर हमले की साजिश में गिरफ्तारी

वाशिंगटन ।। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन और राजधानी वाशिंगटन पर विस्फोटकों से भरे एक विमान को गिराने की साजिश रचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 26 वर्षीय रिजवान फिरदौस को बुधवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक एजेंट से विस्फोटक सामग्री और मशीनगन खरीदने की कोशिश कर रहा था।

अभियोजक कैमरन ओर्टिज ने बोस्टन में कहा कि फिरदौस पर बम से हमला करने और इराक में अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ प्रयोग करने के लिए बम बनाने वाले समान खरीदने का आरोप है।

फिरदौस ने वर्ष 2010 के शुरुआत में यह साजिश रची थी।

Rate this post

NO COMMENTS