Home देश व्हाइट हाउस की खिड़की से टकराई गोली

व्हाइट हाउस की खिड़की से टकराई गोली

वाशिंगटन ।। राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली अमेरिकी सीक्रेट सर्विस व्हाइट हाउस को निशाना बनाकर चलाई गई दो गोलियों की जांच कर रही है। इनमें से एक गोली लगने से तो व्हाइट हाउस की खिड़की में दरार आ गई है।

उस वक्त ओबामा उस खिड़की के नजदीक से गुजर रहे थे। सीक्रेट सर्विस की ओर से बुधवार को कहा गया कि बुलेट-प्रूफ खिड़की होने की वजह से गोली व्हाइट हाउस में प्रवेश नहीं कर सकी। अधिकारियों ने देखा कि व्हाइट हाउस के बाहर भी एक गोली चलाई गई है। ये गोलियां मंगलवार को देखी गईं।

सीक्रेट सर्विस के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ओबामा की सुरक्षा को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। गोलियां व्हाइट हाउस के दक्षिणी हिस्से में मिली थीं।

Rate this post

NO COMMENTS