Home देश पाक में बाढ़ से 40 लाख बच्चे प्रभावित

पाक में बाढ़ से 40 लाख बच्चे प्रभावित

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित सिंध प्रांत में 40 लाख बच्चों पर भूख एवं बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।

एक गैर सरकारी संगठन ‘सेव द चिल्ड्रेन’ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की 35.7 करोड़ डालर की सहायता की अपील का सिर्फ तीन फीसदी ही पाकिस्तान को मिल पाया है। सिंध प्रांत में बाढ़ से अस्सी लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

वेबसाइट ‘डेली टाइम्स’ ने शुक्रवार को बताया कि गैर सरकारी संगठन ने संघार जिले में 5000 परिवारों के मध्य खाद्य सामग्री बांटना शुरू कर दिया है।

संगठन ने बताया कि पीड़ित परिवार एवं बच्चे बाढ़ का प्रदूषित पानी पी रहे हैं।

संगठन का उद्देश्य बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित चार जिलों बादीन, मीरपुरखास, संघार और तंडो अल्लाहयार में दस लाख लोगों को राहत पहुंचाना है जिसमें छह लाख बच्चे भी शामिल हैं।

Rate this post

NO COMMENTS