Home देश रूसी रॉकेट प्रक्षेपणों पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा कजाकिस्तान

रूसी रॉकेट प्रक्षेपणों पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा कजाकिस्तान

मास्को ।। कजाकिस्तानी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि प्रोग्रेस एम-12एम अंतरिक्ष यान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बैकानूर स्थित अंतरिक्ष केंद्र से रूसी रॉकेट प्रक्षेपणों पर प्रतिबंध लगाने की उनके देश की कोई योजना नहीं है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, कजकास्मोस के प्रमुख, तलगत मूसाबायेव ने कहा कि प्रक्षेपणों पर तत्काल प्रतिबंध लगाना उचित नहीं होगा, क्योंकि 40 वर्षो से अधिक समय से रॉकेटों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया जा रहा है।

अंतरिक्ष यान, उड़ान के 325वें सेकंड में सोयुज-यू वाहक रॉकेट के तीसरे चरण से अलग नहीं हो पाया। सोयुज-यू वाहक रॉकेट को 25 अगस्त को बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से दागा गया था। लेकिन यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसका मलबा दक्षिण साइबेरिया के अल्टई गणराज्य में जा गिरा था। इस दुर्घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

मूसाबायेव ने कहा कि अंतरिक्ष यान कजाकिस्तान से काफी दूर था। उन्होंने कहा, “136 प्रक्षेपणों में यह पहली विफलता थी। यह एक पर्यावरण अनुकूल रॉकेट है। इस दुर्घटना से कजाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।”

Rate this post

NO COMMENTS