Home देश अन्ना ने सुनाई खरी-खरी, कहा कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं

अन्ना ने सुनाई खरी-खरी, कहा कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं

नई दिल्ली ।। गांधीवादी अन्ना हजारे ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में अन्ना हजारे ने कहा, “आपने मुझे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा से जोड़ने की कोशिश की। लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने बीच विवाद दिखाते हुए देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “भाजपा और कांग्रेस दोनों में कोई अंतर नहीं है। दोनों पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं। आप सोचते हैं कि मेरे कांग्रेस विरोध अभियान से भाजपा को लाभ होगा लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को ऐसा मौका ही क्यों दिया।”

ज्ञात हो कि अन्ना हजारे का यह पत्र दिग्विजय सिंह के उस पत्र के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने आरएसएस के साथ गांधीवादी के सम्बंध होने का आरोप लगाया है। सिंह ने अन्ना हजारे को मंगलवार को पत्र लिखा था।

अपने आठ पन्नों के पत्र में अन्ना हजारे ने कहा, “आज कांग्रेस के कई नेता जेल में हैं। क्या आपकी पार्टी इससे बेखबर थी कि वे भ्रष्ट थे? लेकिन इससे लगता है कि पार्टी भ्रष्ट लोगों को ढोने की आदी हो चुकी है। यही कारण है कि देश में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैल गया है।”

उन्होंने कहा, “ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस और किसी अन्य पार्टी में कोई अंतर नहीं है।”

Rate this post

NO COMMENTS