Home देश भाजपा ने कराए गांव−गांव में हिन्दू-मुस्लिम झगड़े – दिग्विजय

भाजपा ने कराए गांव−गांव में हिन्दू-मुस्लिम झगड़े – दिग्विजय

रामपुर ।। दिग्विजय सिंह ने यूपी में रामपुर के सैदनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए लालकृष्ण आडवाणी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि आडवाणी ही देश में आतंकवाद लाने के लिए जिम्मेदार हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस देश की गंगा-जमुनी तहजीब को भाजपा और आडवाणी ने खराब कर दिया। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने पहले रथ यात्रा निकालकर गांव−गांव में हिन्दू-मुस्लिम झगड़े करा दिए। अब जैसे-जैसे चुनाव आ रहे हैं, भाजपा के लोगों ने फिर माहौल खराब करना शुरू कर दिया है।

दूसरी तरफ दिग्विजय पर हमला किया है समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान ने। आजम खान ने कहा कि दिग्विजय सिंह राजनीतिक वनवास पर हैं। मध्य प्रदेश में उनका कोई जनाधार नहीं है, वहां कांग्रेस का खाता खुलना भी मुश्किल है और वह कांग्रेस को जिंदा करने के लिए यूपी में तशरीफ लाए हैं।

Rate this post

NO COMMENTS