Home देश राष्ट्रीय खेल विधेयक पर कांग्रेस में मतभेद नहीं : माकन

राष्ट्रीय खेल विधेयक पर कांग्रेस में मतभेद नहीं : माकन

नई दिल्ली ।। केंद्रीय खेल मंत्री [स्वतंत्र प्रभार] अजय माकन ने गुरुवार को कहा कि प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल विधेयक को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है।

माकन ने साथ ही यह भी कहा कि वह इस विधेयक के मूल ढांचे से समझौता किए बगैर इसे तैयार करने में जुट गए हैं।

ज्ञात हो कि प्रस्तावित विधेयक पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने यह कहते हुए माकन पर टिप्पणी की थी कि वह जमीनी तथ्यों से अवगत नहीं हैं। शुक्ला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड [बीसीसीआई] के उपाध्यक्ष भी हैं।

शुक्ला की टिप्पणी पर बोलने से इंकार करते हुए माकन ने कहा कि बिल का मकसद खेल संघों की स्वायत्ता पर नकेल कसना नहीं है।

माकन ने कहा, “पदाधिकारियों के कार्यकाल की सीमा व उनकी उम्र तय करने का मतलब संघ की स्वायत्तता को खत्म करना नहीं है। कार्यकारी समिति में खेल से जुड़े 25 फीसदी लोगों की नियुक्ति और उसके सूचना का अधिकार के दायरे में आने से भी उसकी स्वायत्तता खतरे में नहीं पड़ने वाली है।”

Rate this post

NO COMMENTS