Home देश नायडू ने किसानों के लिए शुरू की पदयात्रा

नायडू ने किसानों के लिए शुरू की पदयात्रा

हैदराबाद ।। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के किसानों की समस्याओं को उजागर करने के लिए बुधवार को राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू की।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने ‘रीटी पोरू बाटा’ (पदयात्रा) की शुरुआत अनंतपुर जिले के धर्मावरम से किया। वह सरकार से परेशान किसानों को संकट से उबारने के उपाय करने की मांग कर रहे हैं।

तीन दशकों के अपने राजनीतिक जीवन में नायडू पहली बार पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा के पहले दिन उनकी बात सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

Rate this post

NO COMMENTS