Home देश चिदम्बरम को स्पष्टीकरण देना चाहिए : माकपा

चिदम्बरम को स्पष्टीकरण देना चाहिए : माकपा

नई दिल्ली ।। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को वकील के रूप में एक होटल व्यवसायी का कथित रूप में पक्ष लेने का जो आरोप लगाया गया है, इस सम्बंध में उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “मुद्दा यह नहीं है कि 10 वर्ष पूर्व उन्होंने किसी का पक्ष लिया जो अब हित का संघर्ष के रूप में सामने आया है। हो सकता है उन्होंने ऐसा किया भी हो, लेकिन आज की तिथि में सम्भव है, उनका किसी का हित साधने की मंशा नहीं हो। .. लेकिन बात यह है कि वह आदेश गृह मंत्रालय ने दिया था। कहा जाता है कि गृह मंत्रालय ने उसकी स्वीकृति दी थी।”

येचुरी ने कहा कि यदि गृह मंत्रालय ने स्वीकृति दी थी तब यह गम्भीर मामला है। उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।”

Rate this post

NO COMMENTS