Home देश लवासा के साथ कोई विशेष वर्ताव नहीं : चव्हाण

लवासा के साथ कोई विशेष वर्ताव नहीं : चव्हाण

मुम्बई ।। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार को कहा कि लवासा हिल सिटी परियोजना को मंजूरी देने के मामले में कम्पनी के साथ कोई विशेष वर्ताव नहीं किया गया। चव्हाण ने कहा कि उन पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार की ओर से कोई दबाव नहीं था, जो इस परियाजना के पक्ष में हैं।

चव्हाण ने एक समाचार चैनल को कहा, “लवासा पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने का अदालत का दबाव था। अदालत के निर्देश के मुताबिक ही कानूनी कार्रवाई की गई। कानून और अदालत के निर्देश से अलग कुछ नहीं किया गया।”

राज्य सरकार द्वारा लवासा अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने लवासा को 50 से अधिक शर्तो के साथ मंजूरी दे दी है।

चव्हाण ने कहा कि मंत्रालय की मंजूरी से पहले उनका दिल्ली दौरा महज संयोग था।

Rate this post

NO COMMENTS