Home देश सर्जरी के बाद दिल्ली लौटीं सोनिया

सर्जरी के बाद दिल्ली लौटीं सोनिया

नई दिल्ली ।। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सफल सर्जरी के बाद गुरुवार तड़के स्वदेश लौट आईं। अमेरिका में एक अज्ञात बीमारी के चलते उनकी सर्जरी हुई थी। पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि सोनिया तड़के तीन बजे दिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने कहा, “वह सुबह तीन बजे दिल्ली पहुंचीं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है।”

चौंसठ वर्षीया सोनिया अगस्त की शुरुआत में अमेरिका गई थीं। इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि उन्हें कौन सी बीमारी थी।

 

Rate this post

NO COMMENTS