Home देश टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आतंकी हमले का खतरा,...

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा बढ़ाई गई

रांची ।। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आतंकी हमले का खतरा है। इसे देखते हुए झारखण्ड सरकार ने धोनी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

गुप्तचर ब्यूरो की सूचना के मुताबिक धोनी सहित कई प्रमुख हस्तियों पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों की ओर से हमला किए जाने का खतरा है।

इसे देखते हुए झारखण्ड पुलिस ने धोनी की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया है। राज्य में रहते हुए कहीं आने-जाने की स्थिति में धोनी की सुरक्षा के लिए लगभग छह सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा धोनी के रांची स्थित हर्मू हाउसिंग कालोनी आवास के आस-पास सादी वर्दी में करीब छह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। धोनी रांची के निवासी हैं।

धोनी इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर आराम दिया जा रहा है। टेस्ट श्रृंखला की समाप्ति के बाद से धोनी में रांची में ही रह रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS