Home देश पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा में उमड़े हजारों लोग

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा में उमड़े हजारों लोग

कोलकाता ।। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए रविवार को हजारों लोग कोलकाता की सड़कों पर उमड़ पड़े। भीड़ इतनी कि एक-दूसरे के कंधे टकरा रहे थे, फिर भी लोग एक के बाद दूसरे पंडाल की ओर बढ़ जाते। यहां खुले आसमान तले सैकड़ों पूजा पंडाल बनाए गए हैं।

यहां पूर्वी भारत के सबसे बड़े दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन होता है। पांच दिन चलने वाला यह पूजा महोत्सव गुरुवार तक जारी रहेगा। पंडालों में दुर्गा के अलावा उनके पुत्रों और पुत्रियों की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं जिन्हें अंतिम दिन नदियों, तालाबों या झीलों में विसर्जित किया जाएगा।

राज्य में दुर्गा पूजा का विधिवत अनुष्ठान अष्टमी से शुरू होता है। सबसे अधिक पूजा पंडाल दक्षिणी कोलकाता के सिंहनी पार्क में बनाए गए हैं। इसके अलावा दक्षिणेश्वर के काली मंदिर में भी लोग पूजा करने जाते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS